सारण के कई क्षेत्र हुए कंटेन्मेंट जोन से मुक्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेन्मेंट जोन जिसकी 28 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नही पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त घोषित किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में एकमा प्रखंड के ग्राम चनचैरा, सेन्दुआर, मनी छपरा, मिल्की विन्दालाल का रामपुर, केषरी, दरियापुर प्रखंड के ग्राम सुल्तानपुर, गड़खा प्रखंड के ग्राम भैंसमारा, सोनपुर प्रखंड के ग्राम दरियापुर एवं शिकारपुर कंटेन्मेंट जोन शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग