राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में शुक्रवार को मारपीट की घटनाओं में घायल दो शख्स को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। पहले मामले में दुमदुमा गांव में बच्चों के बीच रंग खेलने को घर से बुलाकर स्व अवधेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वही दूसरे मामले में चांद कुदरिया गांव में किराने की बंद दुकान से सामान खरीदने के लिए जबरदस्ती दुकान खोलने के विवाद में स्व रास बिहारी महतो के 65 वर्षीय पुत्र प्रभु महतो को मारपीट कर घायल कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग