पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत भवन के पास शुक्रवार को अनियंत्रित वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ को तोड़ते हुए गढ़े में पलट गई। जिसमें चालक मामूली रूप से घायल हो गया। चालक बक्सर जिला के नया भोजपुर गांव निवासी चंदन यादव पिता नरसिंह यादव ने बताया कि वह ट्रक ट्रेलर यूपी 51 एटी 4121 लेकर यूपी के सलेमपुर से माल खाली कर पटना जा रहा था कि तीखे मोड़ पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में पेड़ से टकराते गढ़े में पलट गया जिसमें उसको मामूली चोटे आई है। वही घटना की सूचना पर थाना पुलिस गश्ती दल में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच मामले का जायजा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग