पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गेट के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक सवार ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई वही दो को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां मृतक मोतीहारी जिले के छितौनी थाना क्षेत्र के खोदानगर गांव निवासी सैयद सोहैल आलम का 20 वर्षीय पुत्र सैयद जैद सोहैल और उसी गांव के इरफान खान का 18 वर्षीय पुत्र मो आशिफ व मो अमीन का 17 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई। मौके पर परिजनों को थाना पुलिस ने फोन कर घटना की सुचना दी गई है। घटना में चरिहारा गांव वालों ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर मशरक के तरफ से महम्मदपुर के रास्ते मोतीहारी जा रहे थे वही पिकअप वैन पटना की तरफ जा रहा था।उसी में बाइक सवार युवकों ने सड़क पर तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दो घायल हो गए। घटना के बारे में जानकारी मिली कि मृतक दिल्ली से छपरा जंक्शन पर पहुचा था वही दोनों युवक बाइक से उसे लेने छपरा आए थे उसे लेकर मशरक की रास्ते मोतीहारी जा रहें थें। मौके पर थाना पुलिस ने बाइक और पिक अप वैन को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग