राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों मे थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए दो शराब धंधेबाज को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले मे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार की शाम मे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस जमादार हरिनंदन गोस्वामी और एएलटीएफ टीम ने जमादार अजय कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई मे पचखंडा गांव निवासी सजन मांझी पिता स्व नन्हक मांझी को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वही चांद बरवा गांव निवासी तारणी सिंह पिता स्व कृपा नाथ सिंह को 35 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग