पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मौसी की डांट के बाद घर से भागी एक 16 वर्षीया लड़़की को आरपीएफ ने मशरक जंक्शन स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मशरक जंक्शन पर आरपीएफ चौंकी इंचार्ज लालमन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम प्लेटफार्म नंबर दो पर एक लड़की को आरपीएफ जवान रामानुज यादव ने अकेला देख उससे पूछताछ की गई तों उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया फिर उसे आरपीएफ चौकी लाकर पूछताछ की गयी तों उसने बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा परसा गांव निवासी महम्मद हलीम उसके मौसा हैं वही पर उसकी मौसी के साथ विवाद हो गया और वह नाराज होकर पैदल मशरक जंक्शन पर आकर बैठ गई। लड़की ने बताया कि वह अपनी मौसी के डर से घर वापस नहीं लौटना चाहती हैं फिर लड़की के मामा मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गोपी गांव निवासी अनवर हुसैन के बेटे लियाकत हुसैन को बुलाकर पहचान की गई पर वह जाने को तैयार नहीं थी जिसमें सौप आरपीएफ चौकी इंचार्ज लालमन प्रसाद के काफी समझाने के बाद लड़की मामा के घर लौटने को तैयार हुई।काजगी कार्यवाही करते हुए उसे मामा के लड़के को सौप दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग