राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने क्षेत्र के चैनपुर गांव से शराब, मारपीट और लूट के मामले मे वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चैनपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ भुअर हैं। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने थाना परिसर मे मीडिया को बताया कि अवैध शराब और लूट कांड मे अलग अलग थानों में 5 कांडों मे नामजद अभियुक्त मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ भुअर जो तरैया थाना कांड संख्या- 318/20, मशरक थाना कांड संख्या- 482/21,49/22,88/22, इसुआपुर थाना कांड संख्या-148/21 मे नामजद आरोपी हैं और वर्षों से फरार चल रहा था।जिसको कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा राजेश कुमार रंजन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए गिरफ्तार कर शानदार सफलता प्राप्त किया। मढ़ौरा डीएसपी श्री बैठा ने बताया कि राजीव कुमार सिंह उर्फ भुअर को बीते महीने पहले इसुआपुर थाना मे कांड संख्या 148/21 में गिरफ्तारी के लिए इसुआपुर थानाध्यक्ष के द्वारा मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा मंदिर के पास छापेमारी की गई तों उसी दौरान अवैध शराब माफियाओं के द्वारा पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया जिसमें चौकीदार घायल हो गया वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस बल से छुड़ा लिया गया जिसमें पांच नामजद और 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले मे जांच पड़ताल के दौरान कांड के अनुसंधानकर्ता ने गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी कर ली। मामले मे जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा राजेश कुमार रंजन मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग