राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के मुखिया काजल तिवारी पति श्यामकिशोर तिवारी ने विधिवत पूजा -अर्चना कर अखण्ड- अष्टयाम का कराया शुभारंभ। अखण्ड-अष्टयाम में मुख्य रूप से एकमा प्रखंड के समाजिक कार्यकर्ता विष्णुशरण तिवारी एवं कमला ब्रह्म बाबा पूजा समिति सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अखण्ड- अष्टयाम में महराजगंज लोकसभा सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल सहित पत्रकार, एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी होंगे शामिल। पूजा अर्चना के मौके पर श्यामकिशोर तिवारी ने ग्रामीणों को अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर पपु सिंह, अंकित तिवारी, जयराम तिवारी, हरिशंकर तिवारी, राजेश प्रसाद, बिडू प्रसाद,विंध्याचल तिवारी, मुन्ना तिवारी,लालू तिवारी,सुनील सह, इत्यादि सैकड़ों लोग रहे मौजूद।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग