राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आपसी सौहार्द और पारम्परिक हर्षोल्लास के बीच बनियापुर में धूमधाम से मनाई गई होली 

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जोगीरा सा रा रा रा के उदघोष के साथ आपसी सौहार्द और पारम्परिक हर्षोल्लास के बीच शनिवार को धूमधाम से होली मनाई गई। हालांकि कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी होली मनाई गई। इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई दी। युवाओं की टोली ने पारंपरिक गीत,संगीत और नृत्य के माध्यम से जमकर धमाल मचाया।कन्हौली स्थित काली मंदिर परिसर,गढ़देवी मंदिर परिसर, मंशापूर्ण बुढ़िया माई मंदिर परिसर सहित कई अन्य मंदिरों में होली के अवसर पर ढोल- मंजीरे के साथ स्थानीय लोगो द्वारा फगुआ भी गाया गया। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न कराने और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिये प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस दौरान अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, बनियापुर थानाध्यक्ष अमितेश, सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित प्रशासन के सभी पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पूरे दिन क्षेत्र में गस्त लगाते रहे।इधर होली के अगले दिन रविवार को भी लोगों में खुमारी छाई रही। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सहित बैंक एवं सरकारी तथा निजी विद्यालय बंद रहने से मुख्य बाजार बनियापुर में बीरानगी छाई रही। दिनभर होली के सतरंगी रंगों की बौछार के बाद शाम को लोगो ने एक- दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।मस्ती का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रंगों के त्योहार पर पूरे दिन बिजली और पानी की आपूर्ति भी नियमित रूप से बनी रही। जिससे लोगों ने काफी राहत महशुस किया।

होली के रंगों में सभी का दिखा एक रंग:

बिगत दो वर्षो से वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से होली में उत्साह की कमी दिख रही थी।देश में कोरोना ने साल 2020 के शुरुआत में ही दस्तक दी थी। जिसके बाद से सभी सामान्य चीजें मानों आसामान्य हो गई। बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी जान गवाई, साथ ही संक्रमण के मद्देनजर सरकार की तरफ से कई तरह की पाबंदियां भी लगाई गई। मगर 2022 की होली एक नया जोश और नए उत्साह को लेकर आई। होली के दिन सुबह से ही प्रखंड के अलग अलग कोनों से रंगों में सराबोर तस्वीरे देखने को मिली।

सुबह शुरू हुआ रंग खेलने का दौर।

रंग खेलने का दौर सुबह करीब सात बजे से ही शुरू हो गया। पूरे प्रखंड में जहां भी दो दोस्त मिले, एक दूसरे के गले लगा रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कुछ लोग ढोल बजाते नजर आए तो कुछ मंजीरे की थाप पर नाचते हुए होली मनाई।

गर्मी के तेवर से परेशान दिखे लोग:

दोपहर होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि सुबह में लोगों ने जमकर होली खेला।दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने से लोग असहज मसहूस करने लगे।साथ ही सड़के भी पूरे दिन सुनी दिखाई पड़ी।

बच्चों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद:

शुक्रवार को बच्चों ने बुजुर्गों को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा लोगों ने घरों में तरह-तरह का पकवान बनाकर उनका जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई व पकवान खिलाकर होली के त्योहार की बधाई दी।