संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एनएच 331 स्थित पैगम्बरपुर पोखरा चौक पर शनिवार की रात्रि आगलगी की घटना हुई। जिसमें दो दुकानों के हजारों रुपये मूल्य की सामग्री स्वाहा हो गई। आगलगी का कारण बिजली की शार्टसर्किट बताई जाती है। प्रभावित दुकानों में मुन्ना कुमार का मोबाईल दुकान और पप्पू कुमार का भुजा दुकान शामिल है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि होली का दिन होने के कारण प्रायः सभी दुकानें बंद थी।इस बीच रात्रि में एकाएक दुकान की अंदर से आग की लपटें निकलने लगी। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग ने दोनों दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।वरना बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि प्रभावित दुकानों के इर्दगिर्द में कई अन्य दुकान भी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग