संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर में चोरी की बाइक छुपा कर रखने वाले एक युवक को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के मनिकपुरा गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ लालू बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास चोरी की बाइक होने की सूचना मिली थी। जिस सूचना की सत्यापन करने पहुंची पुलिस ने जब बाइक की कागजात मांगी तब युवक के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग