संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। होली के दौरान सड़क पर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में बनियापुर पुलिस ने डीजे सेट सहित, वाहन एवं अन्य सामान को जब्त किया है। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि डाढ़ीबाढ़ी- कमता सड़क मार्ग पर धनगरहा के समीप गस्ती के दौरान पाया गया कि मैजिक वाहन पर डीजे लगाकर तेज आवाज में डीजे बज रहा है। जिससे लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही है। इस दौरान पुलिस को देख गाड़ी पर सवार लोग इधर- उधर भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर सड़क के किनारे जंगल- झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने डीजे साउंड, जनरेटर, मैजिक वाहन, इन्वर्टर आदि सामग्री को जब्त कर गाड़ी मालिक, चालक व डीजे मालिक को नामजद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग