राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई मनोज कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि धमई नदी के रास्ते एक युवक बाइक से शराब लेकर जा रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो बाइक सवार पुलिस वाहन को देख भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक की डिक्की से 750 एमएल का अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।जिसके बाद ग्लेमर बाइक और शराब को जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के कोल्लूआ निवासी राजेश कुमार बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग