राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शौच करने गई पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़ित माँ ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी कराई दर्ज

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। शौच करने गई पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पीड़ित माँ ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है। पीड़िता ने मामले में चार लोगों को नामजद कर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है की मेरी पुत्री अहले सुबह शौच जाने की बात कह घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद घर नहीं लौटी। जिसके बाद काफी खोजबीन भी की गई। मगर कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने मामले में थाना क्षेत्र के बेदौली कटहरी टोला निवासी मुन्ना कुमार राय को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजद अपने मौसी के घर आया था। जहाँ से गांव के ही मिथलेश राय एवं माला देवी के मिलीभगत से मेरी पुत्री का अपहरण कर भगा ले गया। पीड़िता का कहना है कि मैंने अपनी पुत्री का तिलक और बारात का भी दिन मुकर्रर कर दिया था। इस बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पीड़ित ने बताया है कि मैं विधवा औरत हूँ। तथा मेरा पुत्र दूसरे प्रदेश में रह मजदूरी का काम करता है। इसलिये हमलोगों को देखने- सुनने वाला कोई नहीं है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।