संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। समान खरीदने बाजार जा रहे युवक को पड़ोसी गांव के लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव का है। पीड़ित मुस्लिमपुर निवासी विजय कुमार ने स्थानीय थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पिता- पुत्र को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि समान खरीदने के लिये बनियापुर बाजार जा रहा था तभी सड़क पर प्राथमिक विद्यालय अमाव के सामने अंकित कुमार शर्मा और अक्षयवर शर्मा आगे से आकर मेरे गाड़ी रोक दिये और गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं पॉकेट में रखे पाँच सौ रुपये भी निकाल लिए। चीखने- चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग जुटे जिसके बाद दोनों नामजद जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग