छपरा (सारण)- समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र गाड़ियों के खड़ा करने का षिलषिला थम नहीं रहा था जिससे समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण एवं पदाधिकारियों के आने-जाने में भी समस्या हो रही थी। आज डीएम अपने कार्यालय कक्ष से निकलकर एनआई सी जा रहे थे तो बीच रास्ते पर ही एक मोटरसाईकिल खड़ा पाये। इस पर तुरंत डीएम के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक को अवैध रूप से तथा नो पार्किंग जोन में खड़े गाड़ियों की जाँच का आदेष दिया गया। मोटर यान निरीक्षक (एम वी आई) के नेतृत्व तुरंत अभियान चलाया गया। इस अभियान में चार चरपहिया वाहन एवं 12 दुपहिया वाहन नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़ा पाया गया जिसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवायी करते हुए कुल 32 हजार रूपया का जुर्माना वसूल किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निदेष दिया गया है कि सप्ताह में एक दिन इस तरह का अभियान चलाना जारी रखा जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग