राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। मंगलवार को प्रखंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयो व कार्यालयो मे बिहार दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी, पेंटिग व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय- भोरहॉ के प्रांगण मे बिहार दिवस के अवसर पर छात्र- छात्राओं के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को तीन विषयों पर अपने अपने विचार रखने को कहा गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय ने सभी छात्र- छात्राओं व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए, सर्वप्रथम बिहार दिवस के महत्व इसके अतित से वर्तमान तक सभी बिन्दुओं पर अपना विचार रखा। तत्पश्चात सभी छात्र- छात्राओं ने “नशामुक्ति, जल जीवन हरियाली तथा बिहार दिवस पर अपना विचार रखा। जिसमे आठवीं वर्ग की सोनम कुमारी प्रथम, सातवीं वर्ग का धीरज कुमार द्वितीय तथा आठवे वर्ग की खुशी मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक सुरेश कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, आरती देवी, ग्रामीण रविशंकर शार्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित थें।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प