राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार दिवस पर आज AV संगिनी क्लब द्वारा, नूतन निकेतन, कौशल्या कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सारण जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह तथा विशेष अतिथि सारण के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर किया गया। कार्यक्रम में बिहार स्काउट से आलोक रंजन को राष्ट्रपति से सम्मानित होने पर सभी ने उनका अभिवादन किया। रुचिका राज को मुख्य अतिथि ने मेकअप आर्टिस्ट के रूप बिहार के नाम पूरे देश में रौशन करने के लिए WONDER WOMAN WORLD AWARD से सम्मनित किया। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा बिहार बदल रहा है और हमें गर्व है कि हम बिहारी है। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद छपरा में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में मीना सिंह, प्रियंका सिंह (शिक्षिका), पूनम देवी, पूजा कुमारी (आरुषि कम्युनिकेशन), पूजा देवी, मंजू देवी, ज्योति कुमारी, पत्रकार आनन्द वर्मा, रंजीत सिंह, प्रभाष रंजन, चंदन सिंह, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद वर्मा, सुभाष राय (झरीमन राय), सुधाकर प्रसाद, मुन्ना राय, डॉ राजेश डाबर, समीर जायसवाल, सुनील कुमार व्यहुत, गोपी किशन, कृष्ण कुमार वैष्णवी समेत सैकड़ों लोगों मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मेयर प्रत्याशी नूतन गुप्ता ने किया, वही कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री वैष्णवी ने किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी