पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मशरक तख्त गांव में झुन्ना शाह पिता स्वर्गीय बलिराम शाह के करकटनुमा मकान में आग लगने से 50 हजार रुपए तक की संपत्ति जलकर राख हो होने का मामला सामने आया। घटना बुधवार की है। वैसे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही आग लगने की जानकारी हुआ घर के लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में जुटकर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, आग के बुझते बुझते उसमें रखा खाने का अनाज, कपड़ा एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। परिवार वालों ने बताया कि लगभग ₹50 हजार रुपये तक की संपत्ति जलकर राख हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग