संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी नव गठित नगर पंचायत के चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने बुधवार को माँझी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक तक शहीद दिवस पर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों के याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव तीनों महान क्रांतिकारियों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग