नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सारण के एमएलसी राजद प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने बुधवार को अमनौर के बिभिन्न पंचायतों में डोर टू डोर दौरा कर पंचायत के जन प्रतिनिधियों से मिले। धरहरा खुर्द पंचायत के शेखपुरा गांव में दो दर्जन से अधिक जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर समर्थन करने का अपील किया। इस दौरान राजद के जिला महा सचिव बिजय कुमार विधार्थी ने कहा राजद पंचायत जन प्रतिनिधियों के मान सम्मान के साथ गरीब असहाय शोषितों की लड़ाई लड़ता है। राजद की सरकार में जनप्रतिनिधियों के जो सम्मान मिलती थी अब नहीं मिलती है, सुधांशू रंजन जैसा उमीदवार सदन में जीत के जाएँगे भरोसा दिलाता हूं, आपकी शक्ति व सम्मान फिर लौट आएगा। अभी इनके के टक्कर में कोई नही,प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कहा सत्ता में बैठे लोग वेतन पेंशन उठाते है,वही पंचायत जन प्रतिनिधियों को कोई सुविधा नही मिलती है। मैं वादा करता हु,वादा करता हु आप मुझे जिताये, आपका वेतन पेंशन स्वस्थ्य सुविधा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर,वार्ड संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी आदित्य कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह वार्ड सदस्य, पिंटू सिंह, प्रमोद कुमार प्रसाद, मनोज ठाकुर, साहेब हुसैन, मोती शर्मा, गायत्री देवी समेत दो दर्जन से अधिक वार्ड सदस्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग