मृतुजंय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखंड के मनोरपुर गांव में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार मौर्य के द्वारा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, एवम् सरकारी अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने मनोज कुमार राय पिता भगवान राय के विरूद्ध अमनौर थाना में 31000 जुर्माना करते हुए, प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मनोज कुमार राय का 21000 रू बिजली बिल बकाया होने पर विभाग के कर्मियों के द्वारा उनका लाइन काटा जा रहा था, उसी क्रम में मनोज कुमार राय सरकारी कर्मियों से दुर्व्यवहार एवम् गली गलोज करने लगे। कनीय अभियंता अमित कुमार मौर्य के द्वारा अमनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग