राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संयुक्त अरब अमीरात में अपनी संस्कृति की पहचान बनाए रखने को प्रतिबध्द बिहार समाज अबू धाबी के सदस्यों ने ऑनलाइन बिहार दिवस का आयोजन किया इसमें सदस्यों ने बिहार के गौरवशाली इतिहास से लेकर वर्तमान परिवेश तक की चर्चा की साथ ही समाज अबू धाबी के सदस्यों ने ऑनलाइन कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसमें बिहार के गौरव से सम्बंधित कविता, गीत और विहार वर्णन किया। इस कार्यक्रम अभिषेक कुमार, निमेष मिश्रा, राकेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, बृजकृष्ण तिवारी, कुमार दिवाकर प्रसाद आदित्य भारद्वाज, अजीत झा, गोपाल कृष्णा धनंजय सिंह रवि सिंह, सत्येंद्र नाथ गुप्ता, समरेंद्र प्रताप सिंह, हरी यादव मनीष पांडेय सहित कई सदस्यों ने अपने अपने विचारो द्वारा बिहार और बिहारियों की शशक्तिकरन के मूल्यों पे प्रकाश डाला। मंच का संचालन जय कुमार ने किया इस आयोजन का आनंद दुनिया भर से लोगो ने फेसबुक और यूट्यूब के जरिये उठाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग