संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर के आदेश के आलोक में बुधवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बैंक से लिये लोन जमा नहीं करने पर ऋणियों के बिरुद्ध कारवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया।अंचलाधिकारी ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा सलेमपुर छपरा से प्रोपराइटर व अंचल क्षेत्र के छपिया निवासी राजन श्रीवास्तव तथा धर्मनाथ महतों द्वारा वीआईपी एग्रो इंडस्ट्रीज प्राथमिक लिमिटेड एवं अन्य के तहत बैंक से लोन प्राप्त किया गया था।मगर लोन जमा नही किया गया।जिसके विरुद्ध लोन रिकवरी के तहत बंधक भूमि पर निर्मित फैक्ट्री एवं अन्य सामग्री को सील कर बैंक के हवाले कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग