राष्ट्रनयक न्यूज।
मांझी (सारण)। बुधवार को नरपलिया मोड़ के समीप ऑटो रिक्शा पलटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक ब्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक ऑटो ताजपुर के तरफ से आ रही थी तभी ऊंची आवाज में गाना बजाते तेज गति से आ रहे दूसरी ऑटो ने दूसरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर पहली ऑटो पलट गई। तथा उस पर सवार घोरहट निवासी मोहर्रम मियां के पुत्र मोहम्मद अली एवं सड़क से गुजर रहे पशु चिकित्सक मेहंदी गंज निवासी डॉ सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को मांझी पीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण छपरा रेफर कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पशु चिकित्सक डॉ सत्यनारायण प्रसाद की मौत हो गई। मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग