राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के नगडीहां चवर से लूट का योजना बना रहे देशी कट्टा और जिंदा कारतूस तथा चोरी की दो बाइक के साथ बनियापुर पुलिस के द्वारा तीन अपराधयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों अपराध कर्मी उक्त स्थान पर लूट की योजना बना रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। भनक लगते ही पुलिस अपना जाल बिछा दी। तथा नाटकीय ढंग से छापामारी कर तीनों अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सोहई साहपुर गांव निवासी सत्रुघन प्रसाद, नगडीहां गांव निवासी अंगद कुमार तथा रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी संदीप कुमार के रुप में की गई है। जिसके संबंध में थानाध्यक्ष अमतेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें दरोगा नशिम खान, गुलाम मुरतुजा तथा पींटू कुमार सहित पुलिस बल के सहारे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस दो चोरी की बाईक बरामद की गई है। तथा गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा अन्य कई नाम बताया गया है। जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। तथा इनकी भी अपराधिक इतिहास खंघाली जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग