संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्वस्थ रहेंगी महिलाएं तो विकसित होगा समाज के संकल्प के साथ स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत अभियान के तहत गुरुवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्लूआ एवं मध्य विद्यालय कोल्लूआ में 800 से अधिक छात्राओं के बीच सैनिटरी पेड का वितरण किया गया।इस दौरान पीएम फाउंडेशन ग्राम नियोजन केंद्र के निदेशक खुशबू ठाकुर ने छात्राओं के बीच सैनेटरी पेड का वितरण करते हुए सैनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।निदेशक ने बताया कि नैपकिन के इस्तेमाल से त्वचा सुरक्षित रहती है। साथ ही इंफेक्शन का डर नही रहता है।मौके पर समाजसेवी कान्तु कुमार ठाकुर, विजय सिंह, एचएम विजय शंकर तिवारी, चिंता राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग