संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार को । विशेष शिविर का उद्धघाटन प्राचार्य योगेंद्र पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार सिन्हा, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर काशीनाथ राय, प्रोफेसर रियाजुद्दीन, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर कविंदर राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के उपरांत सर्वप्रथम युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर काशीनाथ राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के गतिविधियों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। इस दौरान सात दिवसीय कैंप के सातों दिनो के क्रियाकलाप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर एनएसएस टीम लीडर अमित कुमार सिंह रूबी कुमारी, निकिता कुमारी ,काजल, वर्षा, प्रिया, अर्जुन कुमार, मुन्ना कुमार, सरिता कुमारी, सुमन कुमारी, रेणु कुमारी, त्रिभुवन कुमार, आकाश कुमार, सुमन कुमार, प्रमिला कुमारी सहित दर्जनों स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग