संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सिकंदराबाद के भोईगुड़ा इलाके के कबाड़ गोदाम में बुधवार को अहले सुबह हुई भीषण आगलगी की घटना में प्रखंड के बंगालीपट्टी दलित बस्ती के दो युवकों की झुलसकर मौत हो गई थी। मृतकों में बाबूलाल राम का 40 वर्षीय पुत्र दरोगा राम एवं महेश राम का 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम शामिल है। घटना को लेकर पूरा गांव स्तब्ध था। इस बीच गुरुवार को प्रशासन की सक्रियता से सिकंदर राम का शव दोपहर में गांव पहुँचा। जहाँ परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही मृत युवक का मृत्यु प्रमाणपत्र भी परिजनों को सौंपा गया। इस बीच अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं सहाजितपुर पुलिस की उपस्थिति में गांव के ही नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। दूसरे मृत युवक दरोगा राम का भी शव देर शाम तक गांव पहुँचने की बात बताई जा रही है।
शव पँहुचते ही परिजनों की चीख- पुकार से माहौल हुआ गमगीन।
गुरुवार को जैसे ही मृत युवक का शव गांव पहुँचा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। सिकन्दर राम की पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना है। साथ ही माता- पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों की आंखे नम दिखी। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि परिजनों से आधार कार्ड, बैंक खाता एवं अन्य कागजात प्राप्त कर मुआवजे के लिये आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग