संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बारात आये युवक कि बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी असर्फी साह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पैगम्बरपुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहाँ दरबाजे पर बाइक खड़ी कर भोजन करने चला गया। कुछ देर बाद भोजन कर वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग