पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के चांद बरवा गांव के वार्ड-1 में जल नल योजना से लगें टंकी के पास से मोटर चोरी करने के दौरान जल नल अनुरक्षक के द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर घायल और बगल के मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में नल जल योजना के अनुरक्षक विश्वनाथ सिंह पिता स्व अशर्फी सिंह ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वे वार्ड- 1 के जल नल योजना में अनुरक्षक के पद हैं उसी के देखरेख में थें वही रात्रि में बगल में चैता देख वापस घर आ रहें थें कि देखा कि दो बाइक पर सवार चार युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर नल जल योजना की मोटर को खोल रहें थें उसी को रोकने का विरोध करने पर सभी ने पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिए, उसी दौरान एक ने देशी कट्टा के बट से मार दिया और सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चारों में एक को पहचान लिएं।वही उसी मामले में बगल के ही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग