राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी पँचायत में विकास कार्य होता है लेकिन इस योजना में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट जारी है पँचायत जनप्रतिनिधियों के लिए यह योजना लूटने के लिए बन गया है इसको देखने सुनने वाला कोई नहीं है किसी भी पँचायत में नहर, पइन उड़ाही, मिट्टीकरण व पक्का कार्य की धरातल पर जांच की जरूरत है क्योंकि इस लूट में हर वो लोग सम्मलित है जो इस योजना का पूर्ण निष्पादन से लेकर धरातल पर लाने तक लाने वाले लोग हैं वही किसी भी योजना के तहत उसी स्थल पर एकबार कार्य संपादित हो गई है तो 5 साल बाद ही कार्य होगा लेकिन उसी स्थल को नाम के हेर फेर कर 5 साल के अंदर ही कार्य को कराया जा रहा है मानो सरकार की पैसा को लूट लिया जाये सभी पँचायत में मनरेगा कार्य की उच्चस्तरीय जांच करानी की जरूरत आन खड़ी है इस प्रखण्ड के अंतर्गत 22 पँचायत है किसी एक पँचायत को टारगेट करना मुनासिब नहीं है क्योकि प्रत्येक पँचायत में इस योजना के तहत बहती गंगा में हाथ धो रहे है पँचायत प्रतिनिधि।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग