राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी राजेश मीणा के निर्देश के आलोक में समाहरणालय सभागार में केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए अपर समाहत्र्ता डॉ0 गगन के द्वारा बताया गया परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करायी जाएगी। बिहार अग्निशमन सेवा में ’’अग्निक के रिक्तियों के विरुद्ध चयन हेतु दिनांक 27 मार्च रविवार को दो पालियों में अपराह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक एवं अपराह्न 02 बजे से अपराह्न के 04:00 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन छपरा नगरीय क्षेत्र के 37 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को ले केन्द्रों पर जोनल दण्डाधिकारी, सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की हुई प्रतिनियुक्ति
अपर समाहत्र्ता के द्वारा बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर जोनल दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 1- 4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को सत्त भ्रमणषील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करने का निर्देश दिया गया है। यह परीक्षा बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के अंतर्गत आने के कारण परीक्षा प्रारंभ होने के समय से परीक्षा के समाप्त होने तक की अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा केन्द्रों के 500 गज परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेद्याज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान केन्द्र के 500 गज परिधि में शांति भंग करने के उदेश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा लाठी, भाला एवं अन्य घातक, विस्फोटक लेकर चलने, सुबह 07:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया है।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यार्थियों की होगी फोटोग्राफी के साथ हरेक गतिविधि की होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का वीडियोग्राफी करायी जाएगी। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी भी करायी जाएगी। उस समय प्रत्येक अभ्यर्थी के चेहरे से मास्क हटा कर ही फोटोग्राफी होगी ताकि चेहरा स्पष्ट दिखे। सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड- 19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निर्दश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके। परीक्षा के अवधि में सभी के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी मात्र एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे। परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, ग्राफ पेपर, मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी किताब, चाकू माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
शहर के अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की हुई है स्थापना
परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नं0- 06152- 242444 है जो परीक्षा के दिन प्रातः 07:30 बजे से 6:00 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी सदर, आई. वी. मोरगेन मोबाइल नं0-9304259750 रहेंगी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा मोबाईल नम्बर- 9473191269 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, छपरा मोबाईल नं- 9431800075 को इस अवधि में परीक्षा में कदाचार एवं विधि व्यवस्था से संबंधित सूचना दी जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग