- हत्या व हत्या के प्रयास के कांडो में 17 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 1894 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों व अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 22 से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर कुल 103 (एक सौ तीन) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा 2, जिंदा कारतूस 4, नौशादर 25 कि० ग्रा० मोटरसाईकिल 5, ट्रक 1, पिकअप 2, कार 2 , साईकिल 2 , मोबाईल 7 , गाय 8 एवं 1894 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। वहीं 22 से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर 43 शराब की भट्ठी ध्वस्त कर लगभग 6950 लीटर पाश विनष्ट किया गया। 24 मार्च को तरैया थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीरानी लाईन होटल के पास से छापामारी कर 1471 अंग्रेजी शराब , ट्रक 1 , कार 1 , मोबाईल 05 एवं नगद राशी 16360 रू० जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 24 मार्च को को बनियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पुछरी मठिया से छापामारी कर 17.1 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 22 मार्च को को कोपा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मदरिशपुर से छापामारी कर 25 कि० ग्रा० नौसादर जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 23 मार्च को को मशरख थानान्तर्गत गुप्तसूचना के आधार पर ग्राम बनसोही से छापामारी कर 77.75 लीटर विदेशी शराब कार -01 , मोटरसाईकिल 01, मोबाईल 2, जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं सारण एसपी ने बताया की जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों व अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने के लिए सारण पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग