राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा के नेतृत्व में मशरख ए० एल० टी० एफ०, थानाध्यक्ष तरैया एवं तरैया थाना के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मिलकर सूचना के सत्यापन एवं चेकिंग के क्रम में एक छ चक्का ट्रक एवं एक एक्स० यू० वी० कार की तालाशी की गई। जाँच के क्रम में उक्त ट्रक एवं एक्स० यू० वी० कार से चोकर के बोरे के नीचे रखे हुए केन बीयर एवं Officer Choice Whisky Brands का कुल- 1471 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर शराब कारोबारी 1 . विक्रम विरेन्द्र पिता रामबाबू साह सा० विद्यापति नगर राजा चौक थाना विद्यापति, जिला- समस्तीपुर, 2. अभिनाष राय पिता शिवजी राय, सा० महनार, जिला वैशाली 3. विकास राम पिता रामदहीन राय, सा० वार्ड न० 31 मोहल्ला रामचौरा , थाना- नगर , जिला- वैशाली 4. रघुनाथ राय पिता – बालादीन राय, सा० महोदी नगर थाना पटोरी, जिला समस्तीपुर 5. राजगीर राय, पिता परमानंद राय सा० हरदासपुर थाना पटोरी, जिला- समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में तरैया थाना काण्ड सं0- 88/ 22, दिनांक 24.03.22 धारा 30 (ए)/ 47 बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अग्रतर अनुसंधान एवं गिरफ्तार शराब कारोबारियों से पूछताछ के क्रम में ट्रक शराब लेकर गोरखपुर से अन्य जिला ले जाने की बात बताई गई है। इस संदर्भ में अन्य संलिप्त शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा , पु० अ० नि० राजीव रंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, तरैया थाना एवं मशरख ए० एल० टी० एफ० टीम सारण के द्वारा अपने थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग