राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डीएम ने पदाधिकारियों को पंचायतों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की स्थलीय जाँच करने का दिया आदेश

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा जिला के वरीय पदाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थलीय जाँच करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन की जांच समय– समय पर विभिन्न स्तरों पर की जानी है। इस परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जिला एवं अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों को आज सभी प्रखंड के चिन्हित पंचायत के किन्हीं दो आंगनबाड़ी केन्द्र, दो विद्यालय में मध्याहन भोजन योजना और दो वार्ड में नल का जल योजना की जांच करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया।

जांच पदाधिकारी संबंधित प्रखंड का भ्रमण कर जांच संपादित करने के उपरान्त विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन संध्या समय तक जिला गोपनीय शाखा में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। किसी कारणवश यदि कोई पदाधिकारी निर्धारित तिथि को जांच कार्य संपन्न नहीं कर पायें तो वे अगले कार्य दिवस को अनिवार्य रूप से जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। पंचायतों में चल रही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थलीय जाँच के लिए प्रखण्ड के पंचायतवार जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है वो निम्न है। :-

प्रखण्ड         पंचायत         स्थलीय जांच करने वाले पदाधिकारी

बनियापुर    लौवा कला     अमित कुमार, उप विकास आयुक्त, सारण,

एकमा          माने            डॉ० गगन, अपर समाहर्त्ता, सारण,

सदर छपरा    फकुली        अरूण कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, छपरा,

रिविलगंज    इनई           सुश्री चांदनी सुमन, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण,

मांझी           बंगरा        पुष्पेश कुमार, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, सदर,

एकमा         चनचौरा       राजू कुमार, जिला पंचायतराज पदाधिकारी, सारण,

जलालपुर     नवादा        प्रशान्त कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सारण,

गड़खा        साधपुर      जनार्दन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, सारण,

बनियापुर      पिठौरी      चन्दन कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण

लहलादपुर     बसही       अनिल कुमार, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, सारण,

मढ़ौरा           गौरा        योगेन्द्र कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, मढ़ौरा,

तरैया          पचभिंडा     रविशंकर शर्मा, उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार, मढ़ौरा,

अमनौर      रायपुर        बलदेव चौधरी, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण,

इसुआपुर     लौवा         ऐश्वर्य कश्यप, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण,

पानापुर      कौंध         नलिन प्रताप राणा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा,

दरियापुर     विश्वभरपुर    अखिलेश कुमार, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, सोनपुर,

दिघवारा     शीतलपुर     मेनका सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सोनपुर,

सोनपुर      रसूलपुर      सुनील कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर,

परसा        सगुनी         अर्शी शाहीन, अपर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा,

मकेर      तारा अमनौर     उपेन्द्र ठाकुर, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण एवं

नगरा        डुमरी          गंगाकान्त ठाकुर, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण,

मशरख     नौतन         कमलाकान्त त्रिवेदी, वरीय उप समाहर्त्ता, सारण