- पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ मित्रता पूर्ण ब्यवहार करने के साथ ही कानून का करें सही निष्पादन : डीआइजी
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण प्रमंडल के डीआइजी रविन्द्र कुमार ने मशरक थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआइजी ने मशरक थाना पुलिस पदाधिकारियों एवं चौकीदारो का परिचय ले जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा, मशरक पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तथा दफादार-चौकीदार उपस्थित रहे। डीआईजी के आगमन को ले मशरक थाना दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार था। डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि शराब माफियाओं पर विशेष रूप से नजर रखे। हर हाल में शराब जप्त करें तथा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर हर गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाए रखे एवं लंबित मामलों को शिध्र निष्पादन करे व क्षेत्र में अमन चैन तथा शांति ब्यवस्था कायम रखने का सख्त आदेश दिया और शराब मामलों में कहीं भी कोई शिकायत आती है तो सख्त कानूनी कारवाई की जाये। अपने अपने थाना क्षेत्र में कही भी शराब माफियाओं या शराब विक्रेता कहीं नजर आ रहे हैं तो उसपर सख्त कानून कारवाई करते हुए छापामारी अभियान चला जाए। और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। डीआईजी ने कहा कि यह भी कहा पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ मित्रता पूर्वक ब्यवहार करें और कानून का सही निष्पादन करें साथ ही वारंटियो को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग