राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला खैरा भट्टी के पास शराब भेज रही है। त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस टीम को भेज कर उक्त महिला को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसे शनिवार के दिन जेल भेज दिया गया। उक्त महिला खैरा भट्टी मोड़ निवासी बादशाह नट की पत्नी मंजू देवी बताई जाती है। उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार चौधरी ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग