राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। कोरोना काल के बाद आज दो वर्षों के उपरांत विद्यालय स्तर पर वर्ग एक से सात के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा प्रारंभ हुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहाछपरा, नगरा सारण के विभिन्न कमरों में छात्र छात्राओं ने मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित हुआ पहली बार परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के बीच खुशनुमा माहौल दिया गया ताकि बच्चे परीक्षा के डर से बच सके उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र विजय ने बताया कि वर्ग 1 से 7 तक के 272 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में सम्मिलित हुए बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा सारण के द्वारा प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया है जो बीआरसी कार्य से प्राप्त हुआ परीक्षा का रूटीन बिहार शिक्षा परियोजना पटना के निदेशक के आदेशानुसार आज गणित विषय की परीक्षा हुई।
आज गणित विषय के मूल्यांकन में वर्ग चौथा के छात्र एवं सातवा के उलझते हुए नजर आए शिक्षिका अनिता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के नाम पर छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ गई है विद्यालय परिवार के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह मुकेश कुमार गायत्री कुमारी वरुण राम एवं कर्मी राजेश्वर राय गीता कुमारी रेणुका देवी आदि उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग