पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में शनिवार की अहले सुबह मवेशी के खाने वालें चोकर से लदा ट्रक सामने से आ रहे अनियंत्रित तेल टैंकर से बचने की चक्कर में सड़क किनारे अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए करकटनुमा शेड पर पलट गया जिसमें बिजली का पोल और करकटनुमा शेड क्षतिग्रस्त हो गया वही मामले में चालक समेत सभी बाल बाल बच गए। मामले में गांव वालों ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बचने की चक्कर में बिजली का पोल तोड़ते हुए सियरभुक्का गांव निवासी रामजी सिंह पिता स्व चनरदेव सिंह के करकटनुमा शेड पर पलट गया।
मौसम में गर्मी होने की वजह से शेड में सोने वाला परिवार का सदस्य बाहर सोने होने के कारण बाल बाल बच गया। ट्रक चालक ने बताया कि वह गोरखपुर से ट्रक यूपी 60 टी 6472 पर मवेशी के खाने का चोकर लोड कर मशरक के रास्ते भेल्दी जा रहा था कि अनियंत्रित तेल टैंकर से टक्कर से बचने की चक्कर में सड़क किनारे गढ़े में पलट गई। मौके पर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग