पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था का पोल शनिवार को खुल गया जब प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में शिक्षक फरार पाएं गये वही दो विधालयो में एमडीएम नहीं बनने पर नाराज़गी ज़ाहिर किया। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दोपहर तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी को छोड़ किसी की भी उपस्थिति नहीं थी वही उपस्थिति रजिस्टर की मांग किए जाने पर किसी भी तरह का रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया है।
वही बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि शनिवार को रामदेव मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम के साथ बीआरसी परिसर और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें रामदेव मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम में एमडीएम का संचालन नही किया जा रहा था जिस पर कारवाई करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यदि सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं में कोई भी कोताही पाई जाएगी उस विधालय के प्रधानाचार्य पर कारवाई की जाएगी। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों से शिक्षकों का गायब रहने की शिकायत आ रही है जिसकी अब लगातार निरीक्षण कर कारवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग