नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर सब्जी बाजार अवस्थित परचून के दुकान में पीछे से अचानक आग लगने से कपड़ा व परचून के समान समेत सब कुछ जलकर राख हो गई। घटना शनिवार की आठ बजे सुबह की है। अग्नि पीड़ित अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर बाजार के राघो गोस्वामी बताया जाता है। इन्होंने ने बताया कि हमलोग घर पे थे।तभी दुकान के पीछे से अचानक आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा तफरी सी मच गई। सभी लोग भागने लगे।
आस पास के लोग शोर मचाना शुरू की जिसके बाद दुकानदार व ग्रामीण के प्रयास से लोटा, बाल्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना सम्भव नहीं हो रहा था। आग से तुरंत सब कुछ जलकर खत्म हो गया। इस आगलगी से कपड़ा एवं प्रचुन के समान समेत लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति व नगदी पैसा जलकर राख होने की बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग