राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर के आगे पत्ते में छुपाकर रखे अंग्रेजी शराब को बनियापुर पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि पुछरी मठिया के सोनु कुमार गिरी अपने घर के आगे शराब छुपाकर रखे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस गाड़ी को देख एक युवक भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
इस दौरान तलाशी ली गई तो दरबाजे के आगे पत्तो में छुपाकर कर रखे अलग- अलग ब्रांड के 17 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। गिरफ्तार धंधेबाज ने बताया कि हंसराजपुर निवासी सोनु राय और दीपक कुमार द्वारा कुछ देर पहले शराब की खेप दी गई है। विक्री के बाद मुनाफे में तीनों आदमी को बराबर-बराबर शेयर मिलता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग