संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रिटायर्ड पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने पचास हजार रुपये से अधिक की फर्जी निकासी कर ली है। पीड़ित जनता बाजार थाना क्षेत्र के जगतपुर तरवारा निवासी व रिटायर्ड पुलिसकर्मी उमेश दत्त चतुर्वेदी ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मानोपाली एटीएम केंद्र से मेरे द्वारा दस हजार रुपये की निकासी की गई। एटीएम से पैसा निकालते समय एटीएम मशीन में अपराधी तत्वों द्वारा मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया गया।अगले दिन जब सहाजितपुर स्थित एसबीआई ब्रांच में अपना बैलेंस चेक कराने गया तो बैंक अधिकारी ने बताया कि आपके एटीएम कार्ड से चार किस्तों में बनियापुर एटीएम से 55 हजार रुपये की राशि निकासी की गई है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मानोपाली और बनियापुर एटीएम के सीसी टीवी कैमरों को खंगालकर अपराधियो का पता लगाया जाए।मामले में धोखाधड़ी एवं चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात को नामजद करते हुए पुलिस अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग