संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव का है। पीड़िता लिलावती देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि बगल के ही अजित कुमार प्रसाद एवं सुधीर कुमार प्रसाद मेरी तोड़ी की फसल काट रहे थे। जब मैंने मना किया तो गाली- गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर लाठी- डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।तथा मेरे साथ गलत नियत से दुर्व्यवहार करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग