संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के छितौनी का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी प्रभात सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोसी राजेश्वर सिंह, टिंकू सिंह, शकुंतला देवी और नीतू देवी को नामजद कर गाली-गलौज करते हुए लाठी- डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट करने की बात कही है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी नीतू देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें प्रभात सिंह एवं इशुआपुर थाना क्षेत्र के पुरसौली निवासी हरेश्वर सिंह को नामजद कर गलत नियत से उठाकर पटकते हुए लात-घुसे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही नामजदों द्वारा गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग