पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के अटौली पंचायत के डोइला गांव में तरैया भाजपा विधायक व सतारूढ़ दल सचेतक जनक सिंह के आवास पर बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री सह सारण एमएलसी चुनाव प्रभारी रेगु देवी ने महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, सारण जदयू जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष महंतों, भाजपा नेता धीरज सिंह समेत पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिहार विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की। मौके पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह को रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर सदन में भेजने का भरोसा लिया। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का हाल चाल जाना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग