संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत शुक्रवार को मुख्य बाजार बनियापुर में अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से थाना क्षेत्र के सतुआ निवासी 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जिस मामले में युवक के दादा भरत प्रसाद ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें ट्रक चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरा पोता बनियापुर बाजार से समान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी बनियापुर तीनमुहानी के पास दक्षिण दिशा से काफी तेज गति से उतर की तरह आ रही ट्रक के चालक ने मेरे पोते को कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीa बाइक भी पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बाइक पर सवार गांव के ही 21 वर्षीय युवक राहुल कुमार चौधरी आंशिक रूप से जख्मी हो गए। पीड़ित ने प्राथमिकी में ट्रक पर एफसीआई के ओवरलोडेड चावल लदे होने की भी बात बताई है। इधर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग