पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सोनौली पंचायत के सिकटी खंजाहा गांव में सोमवार को वर्षों से विवादित जमीन पर पुलिस प्रसाशन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी प्रमोद यादव, अंचल निरीक्षक महेंद्र राम,थाना पुलिस अधिकारी सुमन कुमार पूरे दल बल के साथ मौजूद रहें। मामले में अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि सिकटी खंजाहा मदारपुर मुख्य सड़क से ग्रामीण सड़क का निर्माण अजय राय के दरवाजे होकर करना था जिसमें सड़क निर्माण में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही थी जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा था जिसमें वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। वही सड़क निर्माण के दौरान कुछ विवाद किया गया पर सबको सहमति बनाकर सड़क निर्माण शुरू करा दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग