राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव में रविवार को दरवाजे पर बैठें छपरा और मढ़ौरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है वही बचाने गये पिता मढ़ौरा न्यायालय के अधिवक्ता दुधनाथ सिंह और मां को भी मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता मंटू सिंह पिता दुधनाथ सिंह गांव दुरगौली चकिया गांव निवासी ने इलाज के दौरान बताया कि वे रविवार की छुट्टी में दरवाजे पर बैठ बात चीत कर रहे थे कि उन्हीं के गांव के गोलू कुमार सिंह आधा दर्जन लोगों के साथ देशी पिस्टल और लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट कर घायल कर दिए। वही बचाने गये अधिवक्ता दुधनाथ सिंह और मां से भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का कारण बिजली विभाग में चोरी से बिजली जलाने का शिकायत दर्ज कराने को लेकर विवाद हैं। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग